Pages

Thursday, March 17, 2011

हमें गरीब ना कहना हम मान हानि का मुकद्दमा कर देंगे

जी हाँ हो सकता है की जल्द ही ये बात सुनने को मिल जाये किसी ऐसे शख्स से जो की आपकी नजरो में गरीब हो


सरकार के योजना आयोग के मुताबिक गांव में 12 रु और शहर में 17 रु से अधिक खर्च करने वाला व्यक्ति गरीब नहीं समझा जाता।

खबर के लिए यहाँ क्लिक करे 

कुछ दिन पहले मेरे परम मित्र के साथ बस स्टैंड के किनारे लगी दुंकन पर खाना खाने चला गया था, कुछ ५-६ साल बाद गया था तो इस उम्मीद में था की खाने के कीमत में कम से कम ३ गुना बढोतरी तो हो ही गई होगी लेकिन देखा की वहाँ आज भी १५ रूपये में इतनी पूरियाँ और सब्जी मिल जाती हें की एक स्वस्थ इंसान का पेट भर सके और कोई गरीब इंसान तो उतने खाने में निहाल ही हो जाये. मैंने खाना खाने के बाद दुकान के मालिक को सम्मान सहित धन्यवाद दिया की आपने आज भी इतनी कम कीमत पर लोगो को खाना खिलाना जारी रखा है.

दुकानदार महोदय का जवाब था की हम गरीब भी दो पैसे कमा लेते हें और गरीब इंसान का पेट भी भर जाता है, इश्वर सेवा अलग से हो जाती है और क्या कहे. उनकी बाते सुन कर दिल गदगद हो गया था और दिल से ढेर सारी दुवाए निकली थी 

उनके भोजनालय और उनके लिए पर सोचता हूँ आज जा कर उनसे वो सारी दुवाए वापस मांग कर ले आऊँ साथ ही उन्हें खरी खोटी भी सुना दूं की खुद को गरीब कहते हो और ये कहते हो की गरीबो का पेट भर जाये लेकिन गरीबो को खाना खिलाने 

के लिए दिन में ३० रूपये लूट लेते हो, ये कहाँ का परोपकार है तुम्हारा, तुम गरीबो के साथी नहीं उनके दुश्मन हो क्यूँ की गरीब इंसान तो दिन में १७ रूपये से ज्यादा खर्च कर ही नहीं सकता और अगर वो खर्च कर रहा है तो गरीब नहीं हो सकता मतलब की तुम्हारे यहाँ सिर्फ पैसे वाले लोग खाना खाने आते हें गरीब नहीं.

आज जब घर से निकला तो सोचते हुए निकला की कौन गरीब होगा 
यही सोचते हुए रास्ते में निकला तो चौराहे पर देखा एक मासूम बच्चा मुलायम कपडे बेच रहा था जो की गाडी या कंप्यूटर साफ करने के काम में लिए जा सकते थे, उससे पूँछ लिया की दिन भर में कितना कमा लेते हो तो बोला ५०-६० रूपये कमा लेता हूँ और मैंने पूंछा की खर्च कितना करते हो तो बोला "पूरा पैसा खाने में ही खर्च हो जाता है कभी कभी कम पैसे मिलते हें तो सिर्फ एक वक्त ही खा पाता हूँ"  मैंने सोचा ये गरीब नहीं हो सकता जो लड़का दिन के ५० रूपये खाने में खर्च करे वो गरीब कैसे होगा क्यूंकी गरीब इंसान तो १७ रूपये से ज्यादा खर्च कर ही नहीं सकता.

सोचते सोचते सर दर्द करने लगा तो जाने कैसे एक छोटी सी चाय की दुकान पर बैठ गया वहाँ देखा एक गरीब सा दिखने वाला इंसान आया जिसे देखने से ही ऐसा लग रहा था मनो गरीबी की देवी ने उसके शरीर तो शरीर आत्मा को भी अपना मूल 

निवास स्थान बना लिया है. मै चाय पी रहा था तो देखा उस गरीब से दिखने वाले व्यक्ति ने एक चाय ली और बात ही बात में खत्म कर के दूसरी चाय भी मांग ली, चाय खत्म करने के बाद उसने दुकान दार को जेब से १० रूपये का नोट निकाल 

कर दिया,एक बड़ा सा बोरा उठाया और रास्ते पर चलता बना. 

जाने क्यों मैंने दुकानदार से उस व्यक्ति के बारे में पूँछ लिया तो दुकानदार ने उस व्यक्ति पर बड़ी ही दयनीयता दिखाते हुए कहा गरीब इंसान है साहब, पर बड़ा ही ईमानदार और भला, कोई बुरी आदत भी नहीं है कोई नशा नहीं करता बस चाय का 

बड़ा प्रेमी है दिन भर में ६-७ चाय पी जाता है. दिन भर यहाँ वहा से प्लास्टिक की खाली बोतले और दूसरा फालतू सामान ढूँढता रहता है और उसे ही बेच कर चाय पीता है और कभी एक वक्त तो कभी दोनों समय का खाना खाता है, कभी कभी 

ऐसा भी होता है की ज्यादा पैसे नहीं जमा कर पाता तो सिर्फ चाय पी कर पूरा दिन निकाल देता है. 

दुकानदार ने कहा था गरीब इंसान है लेकिन मै सोचता हूँ जो इंसान दिन भर में ३०-३५ रूपये की चाय पी जाता हो (खाना ना खा पाता हो वो अलग बात है) वो गरीब कैसे हो सकता है क्योंकि गरीब इंसान तो १७ रूपये से ज्यादा खर्च कर ही नहीं सकता.

अभी गुबार फटा नहीं है इसी विषय की अगली कड़ी मे और लिखा है

क्या आप किसी गरीब इंसान को जानते हैं  अगर हाँ तो मुझे बताये जरूर 

कृपया अपनी राय अवश्य दें 

Tuesday, March 15, 2011

होली के हुडदंग की मलीनता और संस्कृति के ठेकेदारों से एक सवाल


होली है भाई होली है बुरा ना मानो होली है..............

सालो पहले पहले इन शब्दों को सुनकर दादा जी ने मुझसे कहा था बेटा ये मस्ती में सराबोर ऐसे कुछ शब्द जो की दुश्मन को भी दोस्त बना दे, वर्षों से चली आ रही दुश्मनी को भी मिटा दे, रिश्तों की गरिमा में एक ऐसी मिठास घोल दे जिसका जायका सालो साल फीका न पड़े, लेकिन आज जब इन्ही शब्दों को सुनता हूँ तो एक अजीब सा डर लगता है.

होली का वो हुडदंग तो आज भी नजर आता है लेकिन उसमे आत्मीयता और प्यार नहीं नजर आता ना ही उस हुडदंग पर लोगो का विश्वाश नजर आता है. शायद विश्वाश ना करने की वजह ये है की हम सब ने अपने दिल और आत्मा पर इतना मैल लपेट लिया है की रंग अब दिल पर चढ़ने ही नहीं पाता.

आज लोग होली के बहाने दिलो से दिल मिलाने के बजाय और दूरियों को बढ़ा लेते हैं, दुश्मनी खत्म करने के बजाय एक दुसरे के दिलो में भरी नफरत की आग को सुलगा कर और बढ़ा ही लेते हैं और रिश्तों की मिठास के बजाय उसमे ऐसे कड़वाहट डाल दी जाती है जिसका असर जाते जाते अरसा निकल जाता है

आज जब होली के हुडदंगी टोली बना कर गलियों में निकलते हैं, तो माँ बाहर या छत की मुडेर से टिक कर खड़ी बेटी है को एक धमकी भरे अंदाज में डांट लगाते हुए घर में जाने का आदेश दे देती है, और इसका कारण सिर्फ इतना होता है की माँ उन हुडदंगियो पर भरोसा ही नहीं कर पाती क्यूँ की माँ को हर हुडदंगी में ऐसा इंसान नजर आता है जो होली के बहाने छेड़खानी करने का बहाना ढूढंता है.

मै मा की इस भावना को तो गलत नहीं मानूंगा आज हालत ही ऐसे हैं लेकिन इस वजह से एक सवाल उन सभी संगठनों से जरूर पूंछना चाहूँगा जो खुद को भारतीय संस्कृति का संरक्षक होने का दंभ भरते हैं और प्रेम दिवस के खिलाब बड़े बड़े आन्दोलन करने की बात करते हैं, बिना किसी अधिकार के चौराहों पर बेचने के लिए लाल गुलाब ले कर खड़े किसी मासूम बच्चे से फूल छीन कर नाली में बहा देते हैं और बड़ी ही शालीनता से अपने प्रेम का निवेदन करने वाले युवको को भी पीट पीट कर लहू लुहान कर देते हैं.

क्या उन्हें होली पर होने वाली भारतीय संस्कृति की क्षति नजर नहीं आती.

क्या इन संगठनों को ये दिखाई नहीं देता की ये  होली की आड में जो जबरन मस्ती और छीटाकशी लड़कियों पर की जाती है वो गलत है, क्या भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का दंभ भरने वाले इन संगठनो का  इसमें नारी और संस्कृति का अपमान नहीं दिखाई पड़ता.

जहा तक मेरी जानकारी है पहले फाग दिवस प्रेम दिवस का ही दूसरा नाम था लेकिन आज होली है के बहाने किसी महिला से होली खेलते समय ये कोशिश की जाती है की जितना नारी शरीर को भोगा जा सके भोग लिया जाये. 

मै खुद को कोई बहुत समझदार या ज्ञानवान व्यक्ति नहीं समझता हूँ लेकिन फिर भी ये बात अगर मेरे समझ में आती है तो क्या ऐसे संगठनों के पदाधिकारीयों को समझ में नहीं आ सकती और क्या उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती इस बारे में कुछ करने की

अगर कोई ये कहे की ये भारतीय संस्कृति का अंग है और हम इसे गलत नहीं मानते तो मै उन सभी से यही कहूँगा की फिर प्रेम दिवस पर भी अपनी नाक दूसरों के मामले में अडाना बंद कर के जिए और जीने दे.

मै मानता हूँ की कुछ बाते लोगो को गलत लग सकती है लेकिन मैंने मेरा आँखों देखा लिखा है और कुछ नहीं जिन लोगो को मेरी बाते गलत लगी हो उनसे हाथ जोड़ कर क्षमा चाहूँगा 

अभी बस नहीं किया है बात निकली है तो दूर तलक जायेगी 

Monday, March 14, 2011

बचपन की यादो के झरोखे से


कल देखा गली में कुछ लडको को खेलते हुए
तो मुझे भी मेरा बचपन याद आ गया

ऐसा लगता है जैसे कल की ही वो बात थी

कंचो से कंचे टकराते और फिर किसी कंचे को निशाना लगाते
दांव लगा तो सब अपना वर्ना हम गुस्से से भुनभुनाते

ले कर डंडा और एक छोटी सी गुल्ली
सारा दिन सडको पर एक दुसरे से दौड लगवाते

कभी लट्टू घुमाते और साथियों को छकाते
तो कभी गुलाम डंडी खेलते
पत्थरो के सहारे लकड़ी ले दूर तक निकल जाते

कभी चोर पुलिस खेलते जब
तो किसी के भी घर में जा कर छुप जाते
या कही किसी पेड को थोड़ी देर के लिए आपना किला बनाते


गलिया तो आज भी वही है
लेकिन अब कंचो की आवाज नहीं आती

लड़के तो आज भी है लेकिन
वो ना लट्टू घुमाते हैं ना लकडियों से किसी को छकाते हैं

चोर पुलिस कोई खेले भी तो कैसे
पेड तो बचे ही नहीं मोहल्ले में अब
और किसी के घर में घुसने के पहले ही लोग बाहर भगाते हैं

गुल्ली डंडा तो कोई खेलता ही नहीं है
अब तो सारे लड़के क्रिकेट को ही अपना बनाते हैं

 
Web Analytics